सम्बंधित जानकारी
- सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे यह आरोप
- वैक्सीन लगवाने के बाद परेश रावल हुए कोरोनावायरस से संक्रमित
- होली है: रंगों से सराबोर हिंदी फिल्मों के नाम
- रणबीर कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी
- राम चरण के बर्थडे से पहले फैंस को मिला गिफ्ट, 'आरआरआर' से एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
सनी लियोनी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी 'शीरो' का टीजर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की अदाएं उनके चाहने वालों को घायल कर जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी तस्वीर सामने आती है तो ये इंटरनेट की दुनिया में छा जाती है।
अब इसी बीच सनी लियोनी ने अपनी अगली फिल्म 'शीरो' का टीजर रिलीज किया है। सनी लियोनी जल्द ही एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसका टीजर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
'शीरो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में सनी पहली बार एक अलग रोल में नजर आने वाली हैं। 'शीरो' के टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि इस फिल्म में हॉरर-थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है।
टीजर में आप देख सकते हैं कि इसमें सनी काफी जख्मी नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ सीढ़ियों में एक लड़का भी बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म काफी थ्रिलर होगी।
सनी लियोनी की यह फिल्म को हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। सनी की फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
