सम्बंधित जानकारी
- शिल्पा शेट्टी बोलीं- बेमिसाल बच्चों के टैलेंट और उनकी मासूमियत का जश्न है 'नचपन का त्यौहार'
- सुपर डांसर एक ऐसा शो है, जो मेरे दिल के सबसे करीब है : रित्विक धनजानी
- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, माथे पर बिंदी और बिकिनी पहने नजर आईं एक्ट्रेस
- होली... हॉट हसीनाएं... हंगामा (फोटो)
- शादी के एक महीने बाद पति संग हनीमून मनाने मालदीव पहुंचीं दीया मिर्जा, शेयर की हॉट तस्वीरें
राम चरण के बर्थडे से पहले फैंस को मिला गिफ्ट, 'आरआरआर' से एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
साउथ स्टार राम चरण के बर्थडे का जश्न एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है। उनके बर्थडे को यादगार बनाने के लिए 'आरआरआर' के मेकर्स ने फिल्म स उनका धांसू लुक रिलीज कर दिया है। राम चरण के फैंस को एक्टर के बर्थडे से पहले ये एडवांस गिफ्ट मिल गया है।
पोस्टर में राम चरण एक निपुण धर्नुधर के अवतार में नजर आ रहे हैं। राम चरण के हाथों में धनुष है, जिससे वो निशाना लगाते दिख रहे हैं। यह लुक देखकर हम सभी स्तब्ध रह गए हैं। फिल्म की भव्यता का अंदाजा राम चरण के इस शानदार लुक पोस्टर से लगाया जा सकता है।
The man of bravery, honour and integrity. Presenting my #AlluriSitaRamaraju to you all... #RRR #RRRMovie @tarak9999 @AlwaysRamCharan @ajaydevgn @aliaa08 @oliviamorris891 @RRRMovie @DVVMovies pic.twitter.com/uEFLFp8bDX
— rajamouli ss (@ssrajamouli) March 26, 2021
नारंगी धोती में, धनुष और बाण आकाश में ऊपर की ओर इंगित करते हुए और उनकी आंखों में उग्रता के साथ एक उग्र पृष्ठभूमि के साथ, सीता के रामाराजू ने फिल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। फैंस द्वारा इस लुक को पसंद किया जा रहा है और राम चरण को एक अनदेखी भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।
इस फिल्म में सुपरस्टार राम चरण बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट के साथ ऑन स्क्रीन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट साउथ सिनेमा में कदम रख रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण की पत्नी सीता के किरदार में नजर आने वाली है। राम चरण फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाते दिखेंगे।
जबकि उनके साथ जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जूनियर एनटीआर का किरदार कोमाराम भीम का है। साथ ही फिल्म में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन भी अहम किरदार निभाते दिखने वाले हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।
यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है।
