रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra old bikini photo goes viral on social media
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (17:01 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, माथे पर बिंदी और बिकिनी पहने नजर आईं एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, माथे पर बिंदी और बिकिनी पहने नजर आईं एक्ट्रेस - priyanka chopra old bikini photo goes viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी किताब Unfinished को लॉन्च किया था जिसमें उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। इसके बाद अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से भारतीय रेस्टोरेंट रेस्तरां खोला जिसके लिए वह जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही हैं।

 
वहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह व्हाइट बिकनी और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगा रखी है, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं। 
 
प्रियंका की यह तस्वीर तब की है जब वे 19 साल की थीं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका लिखाती हैं, 'शर्म, उसके बारे में कभी नहीं सुना।'
 
इस तस्वीर को देखने से कहीं पता नहीं चलता है कि ये प्रियंका चोपड़ा ही हैं। प्रियंका का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपना एक हेयर ब्रांड Anomaly लॉन्च किया था। प्रियंका ने अपने इस प्रोडक्ट की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि वह पिछले 18 महीने से इसपर काम कर रही थी। वहीं अमेरिका में 31 जनवरी को उनके इस हेयर प्रोडक्ट लॉन्च किया गया था। वहीं इस साल तक ग्लोबल मार्केट्स में मिलेंगे।
 
ये भी पढ़ें
सुपर डांसर एक ऐसा शो है, जो मेरे दिल के सबसे करीब है : रित्विक धनजानी