• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor recovers from covid 19 uncle randhir kapoor speaks on his heath
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (18:12 IST)

रणबीर कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी

रणबीर कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी - ranbir kapoor recovers from covid 19 uncle randhir kapoor speaks on his heath
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह कोरोनावायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

 
रणबीर के चाचा और अभिनेता रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी है। रणधीर ने बताया कि उनका भतीजा रणबीर बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, रणबीर बिल्कुल स्वस्थ है। मैंने उनसे मुलाकात की है।
 
हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अभिनेता का कोरोना टेस्ट कब निगेटिव आया है। रणबीर को बीते दिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ प्रार्थना सभा में देखा गया था। यह प्रार्थना ऋषि कपूर के देहांत के 11 महीने होने पर की गई थ।
 
रणबीर के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। उनकी मां नीतू कपूर ने बताया था कि वह अपना इलाज करवा रहे हैं और उनकी रिकवरी हो रही है। बीते साल दिसंबर में रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू भी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई थीं।
 
रणबीर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं।