सम्बंधित जानकारी
- होली है: रंगों से सराबोर हिंदी फिल्मों के नाम
- रणबीर कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी
- राम चरण के बर्थडे से पहले फैंस को मिला गिफ्ट, 'आरआरआर' से एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
- शिल्पा शेट्टी बोलीं- बेमिसाल बच्चों के टैलेंट और उनकी मासूमियत का जश्न है 'नचपन का त्यौहार'
- सुपर डांसर एक ऐसा शो है, जो मेरे दिल के सबसे करीब है : रित्विक धनजानी
वैक्सीन लगवाने के बाद परेश रावल हुए कोरोनावायरस से संक्रमित
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता परेश रावल कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
परेश रावल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'दुर्भाग्यपूर्ण, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 10 दिनों से जो भी कोई मेरे संपर्क में आया हो वे कृपया खुद की जांच करा ले।'
Unfortunately, I have tested positive for COVID-19. All those that have come in contact with me in the last 10 days are requested to please get themselves tested.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 26, 2021
परेश रावल से पहले कई सिलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया और सतीश कौशिक सहित कई बी-टाउन हस्ती कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं।
वहीं, दूसरी तरफ कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है और बॉलिवुड सिलेब्स भी वैक्सीन का डोज ले रहे हैं। परेश रावल ने भी 9 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
