1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone playing basketball with husband daniel weber in saree

साड़ी पहन सनी लियोनी ने पति संग खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल

Sunny Leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस सनी लियोनी की लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

 
अब सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। खास बात यह है कि सनी साड़ी पहनकर बास्केटबॉल खेल रही हैं। लाल कलर की साड़ी पहने सनी लियोनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी डेनियल से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करती हैं, लेकिन यह उनके लिए इतना आसान नहीं होता। डेनियल उनको काफी परेशान कर रहे हैं, लेकिन सनी भी हार ना मानकर बॉल छिनने की पूरी कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, 'अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करें।' फैंस को सनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो सनी लियोनी आखिरी बार वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी। वह जल्द ही अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरोगांव' में दिखेंगी।
 
अगला लेख
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, चेहरे पर दिखी मां बनने की खुशी