शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ananya panday and ishaan khatter break up after dating for 3 years
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (16:54 IST)

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते में आई दरार, 3 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद हुआ ब्रेकअप!

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते में आई दरार, 3 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद हुआ ब्रेकअप! | ananya panday and ishaan khatter break up after dating for 3 years
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम बीते काफी समय से ईशान खट्टर के साथ जुड़ रहा था। दोनों को कई बार साथ में डिनर या कॉफी डेट पर स्पॉट किया जाता था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। लेकिन अब अनन्या और ईशान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।

 
खबरों के अनुसार अनन्या और ईशान का ब्रेकअप हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों 3 साल तक साथ रहने के बाद अब अलग हो गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हुई और इससे एक नए सफर की शुरुआत हुई। 
 
हालांकि, 3 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने आखिरकार अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। यह एक आपसी निर्णय रहा है और चीजें सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई हैं। दोनों आगे भी एक अच्छे दोस्त की तरह साथ बने रहेंगे। अगर कोई प्रपोजल उनके पास आता है, तो दोनों साथ में एक फिल्म भी कर सकते हैं और दोनों काफी मैच्योरिटी के साथ ब्रेकअप को संभाल रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार अनन्या और ईशान ने महसूस किया कि, चीजों को देखने का उनका तरीका एक-दूसरे से थोड़ा अलग था और इसलिए ऐसा निर्णय लिया। यह खबर निश्चित रूप से दोनों के फैंस के लिए निराश करने वाली है। 
 
ये भी पढ़ें
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, चेहरे पर दिखी मां बनने की खुशी