गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor flaunts her baby bump in latest photoshoot
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (17:29 IST)

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, चेहरे पर दिखी मां बनने की खुशी

sonam kapoor sonam kapoor pregnancy photoshoot sonam kapoor baby bump anand ahuja entertainment bollywood news in hindi
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम अपनी प्रेग्नेंसी फेज के हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
हाल ही में सोनम कपूर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सोनम व्हाइट मखमली ड्रेस में किसी रानी की तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
हैवी ज्वेलरी और खुले बालों में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ झलक रही है।
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन सेटल हो चुकी हैं। शादी के चार साल बाद अब सोनम और आनंद पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

 
ये भी पढ़ें
साड़ी पहन सनी लियोनी ने पति संग खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल