सम्बंधित जानकारी
- प्रभास की 'आदिपुरुष' में यह एक्टर निभा सकता है लक्ष्मण का किरदार
- फिल्म 'गुजारिश' को रिलीज हुए 10 साल पूरे, रितिक रोशन ने शेयर किया स्पेशल वीडियो
- Bigg Boss 14 : मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर
- अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने सोशल मीडिया पर मांगा काम, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
- बिना हेलमेट बाइक चलाना तापसी पन्नू को पड़ा भारी, भरना पड़ा जुर्माना
ब्लैक मिनी ड्रेस में सनी लियोनी ने ढाया कहर, तस्वीर वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में सनी एक चमकदार ब्लैक मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
ब्लैक मिनी ड्रेस के उपर सनी ने नीली जैकेट पहनी हुई है। खुले बालों में उनका लुक और भी हॉट लग रहा है। उन्होंने नंगे पैर चलते हुए अपने हाथों में सैंडिल पकड़ी हुई है।
इस तस्वीर के साथ सनी लियोनी ने कैप्शन दिया, 'काम पर जा रही हूं? ग्रॉसरीज खरीदने जा रही हूं? या सिर्फ यूं ही टहलने निकली हूं? हम्मममम…'
बता दें कि सनी पिछले छह महीनों से लॉस एंजेलिस में रह रही थीं क्योंकि महामारी के शुरूआती दौर में उन्हें लगा था कि वह इस दौरान भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित रहेंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपनी वापसी की है और काम भी शुरू कर दिया है।
