सम्बंधित जानकारी
- सुहासिनी मुले को 60 साल की उम्र में मिला सच्चा प्यार, फेसबुक पर 75 दिन बातचीत के बाद रचा ली शादी
- क्या PMO में लिखी गई थी 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट? राकेश बेदी ने दिया जवाब
- 'काला हिरण' के मेकर्स पर गोविंद नामदेव ने लगाए गंभीर आरोप, अमित जानी बोले- सलमान खान ने बॉडीगार्ड ने धमकाया होगा
- संचिता उगले के निधन पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप
- 'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज, हर किरदार में दिखा बंटवारे का दर्द और हिम्मत
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज, बंटवारे के दर्दनाक सच से रूबरू कराएगी फिल्म
'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। अपने शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के दमदार पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से ही, इस फिल्म ने हर तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। यह एक ऐसी कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है जो हिम्मत, बलिदान और कभी न टूटने वाले इंसानी जज्बे से जुड़ी है।
अब, इसके दमदार टीज़र के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म को लेकर बना हुआ एक्साइटमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। 'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीज़र दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया।
दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीज़र इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है। हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।
'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकारों की फौज है। यह फिल्म करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित (मोस्ट-अवेडेट) वापसी को भी दिखाती है।
'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' को नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। इसका म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 'पार्टीशन डे' के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
