सम्बंधित जानकारी
- फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन हैदराबाद में लॉन्च होगा 'नागबंधम' का भव्य ट्रेलर
- सोनाली बेंद्रे ने की 'राख' में अपने इमोशनल रोल के बारे में बात, साझा किया अनुभव
- 27 साल बाद भी कायम है 'हम दिल दे चुके सनम' का जादू, जानिए 10 बड़ी वजहें
- सीता खुद आई हैं लंका जलाने, आलिया भट्ट की 'अल्फा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल बने खतरनाक मेंटर
- संचिता उगले सुसाइड केस में करीबी दोस्त का शॉकिंग दावा, बोलीं- को-एक्टर की प्रताड़ना बना मौत की वजह!
संचिता उगले के निधन पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप
'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय टीवी शो और फिल्म 'छावा' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है। संचिता ने मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद खबर ने एक बार फिर कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य और काम के माहौल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संचिता के निधन पर भोजपुरी सुपरस्टार और लोकसभा सांसद रवि किशन ने सामाचर एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन ने देश के युवाओं में बढ़ रही सुसाइड की प्रवृत्तियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। संचिता का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इतने कम उम्र के कलाकारों का इस तरह दुनिया छोड़ जाना बेहद दुखद है।
रवि किशन ने कहा, बस कल ही, हमारे एक कलाकार, जो सिर्फ 22 साल की युवा टेलीविजन स्टार थी, उन्होंने आत्महत्या करली। यह बहुत दुखद है। इसीलिए मेडिटेशन ज़रूरी है, अध्यात्म ज़रूरी है, पूजा-पाठ ज़रूरी है, इससे थोड़ी शक्तियां मिलती हैं। सुख-दुख तो आते रहते हैं, वो आते रहेंगे। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुखी नहीं है, जिसे चिंता नहीं है। लेकिन ज़िंदा भी रहना है।
इसके रवि किशन ने सुसाइड को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए इसे एक 'बड़ा पाप' करार दिया। उन्होंने कहा कि समय से पहले प्राण त्यागने वाली आत्माओं को मोक्ष नहीं मिलता और वे भटकती रहती हैं।
संचिता के निधन के बाद उनके परिवार ने इंडस्ट्री के दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके पिता और भाई ने मीडिया को बताया कि संचिता पिछले कुछ समय से काफी परेशान और मानसिक तनाव में थीं। उनके भाई आकाश ने इस घटना की तुलना 2020 में हुए सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से करते हुए कहा कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का भारी दबाव युवाओं की जान ले रहा है।
बता दें कि संचिता उगले ने 14 जून को शाम 7 से 7:30 बजे के बीच नालासोपारा स्थि अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। जब परिवार ने यह देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 15 जून को संचिता के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है।
