1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt sharvari action film alpha trailer out bobby deol in villain role

सीता खुद आई हैं लंका जलाने, आलिया भट्ट की 'अल्फा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल बने खतरनाक मेंटर

Alpha Trailer
यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है। ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। 
 
फिल्म में आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'अल्फा प्रोग्राम' से होने का संकेत दिया गया है।

 
हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रोमांच से भरपूर सफर का वादा करने वाला 'अल्फा' खुद को एक सच्चे मनोरंजन पैकेज के रूप में स्थापित करता है, जो आलिया और शर्वरी के निडर ‘ऐल्फा एटीट्यूड’ का जश्न मनाता है।
 
फिल्म में शरवरी के किरदार को जानबूझकर रहस्य में रखा गया है क्योंकि उनकी भूमिका कहानी में बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि ट्रेलर यह संकेत देता है कि वह बॉबी देओल को किसी भी कीमत पर रोकने के मिशन में आलिया का साथ देती नजर आएंगी।
'अल्फा' के स्टाइलिश और कूल विजुअल्स को और भी प्रभावशाली बनाता है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर। दुनिया के लोकप्रिय डीजे ह्यूगल (HUGEL) के वैश्विक चार्टबस्टर ट्रैक ‘जमैकन बाम बाम’ को ट्रेलर में शामिल किया गया है, जो इसमें जबरदस्त ऊर्जा भरता है। यह उसी एड्रेनालिन रश का प्रतीक है जिसे 'अल्फा' सिनेमाघरों में दर्शकों को महसूस कराना चाहती है।
 
फिल्म की पटकथा को बॉलीवुड के मशहूर लेखक श्रीधर राघवन और सौमिल शुक्ला ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन 'द रेलवे मेन' फेम शिव रवैल ने किया है। 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
27 साल बाद भी कायम है 'हम दिल दे चुके सनम' का जादू, जानिए 10 बड़ी वजहें