सनी देओल का कमबैक, एक्शन से भरपूर 'G 49' की शूटिंग की शुरू | Sunny Deol makes his digital debut with web series G 49
सनी देओल के लिए फिल्म जगत में पिछले कुछ वर्ष खास नहीं रहे। उनकी कई फिल्में असफल रहीं। उन्होंने अपने बेटे करण देओल को भी अभिनय की दुनिया में उतारते हुए 'पल पल दिल के पास' बनाई, लेकिन यह फिल्म भी नहीं चली।
इसके बाद सनी फिल्मों से दूर हो गए और राजनीति में कदम रखा। चुनाव लड़ा और जीत भी लिया। लेकिन अभिनय और फिल्म की दुनिया में रहने वाला शख्स चकाचौंध से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकता।
सनी को अपना पहला प्यार यानी कि एक्टिंग एक बार फिर कैमरे के सामने खींच लाई है। सनी ने 'G 49' की शूटिंग शुरू कर दी है जो कि एक्शन से भरपूर है। यह फिल्म न होकर वेबसीरिज है।
डिजीटल वर्ल्ड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सनी देओल ने भी डिजीटल डेब्यू करने का फ़ैसला किया है। यह शो ज़ी 5 प्रोडक्शन के लिए बन रहा है और सनी ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।
शो की डिटेल्स अभी आना बाकी है, लेकिन यह खबर निश्चित रूप से सनी के फैंस को पसंद आएगी।

