1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13: Mahira Sharma To Be EVICTED Midweek?

Bigg Boss 13 : सप्ताह के बीच में आधी रात को माहिरा शर्मा शो से हो जाएंगी बाहर?

बिग बॉस 13
बिग बॉस शो में जब माहिरा शर्मा ने कदम रखा था ‍तो किसी ने सोचा नहीं था कि वे इतना आगे तक जाएंगी, लेकिन पारस छाबड़ा से की गई दोस्ती उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई और वे शो के 18वें हफ्ते तक पहुंच गईं। 
 
माहिरा ने शो में ज्यादा योगदान तो नहीं दिया, लेकिन पारस के साथ उनकी जोड़ी, पारस-माहिरा-शहनाज़ का त्रिकोण दर्शकों को पसंद आया और इसके सहारे माहिरा ने लंबा सफर तय कर लिया। 
 
शो 19वें हफ्ते में पहुंच गया है और फिनाले नजदीक है। अब पक्के खिलाड़ियों के भी बाहर जाने का समय आ गया है जिनमें माहिरा भी शामिल हैं। 
 
शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह के बीच में माहिरा का शो से पत्ता कट सकता है। पहले भी हम कई बार देख चुके हैं कि अचानक घर से बेघर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। वो भी आधी रात को। 
 
कुछ इसी तरह की प्रक्रिया फिर एक बार होने जा रही है और इसमें माहिरा को शो से बाहर कर दिया जाएगा। इससे पारस और माहिरा की जोड़ी पसंद करने वालों को करारा झटका लग सकता है। 
अगला लेख
Bigg Boss 13 : श्रुति के साथ आसिम रियाज़ रह चुके हैं लिव इन रिलेशनशिप में?