1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. star plus show ye hai chahatein complete 1000 episode

टीवी शो 'ये है चाहतें' के 1000 एपिसोड हुए पूरे, एकता कपूर ने जाहिर की खुशी | star plus show ye hai chahatein complete 1000 episode

star plus tv show
yeh hai chahatein: स्टारप्लस हमेशा अपने दर्शकों के लिए मजेदार और दिलचस्प कंटेंट लेकर आया है। ऐसा ही एक शो है 'ये है चाहतें'। यह शो अपने दिलचस्प और एंटरटेनिंग प्लॉट और कहानी के साथ अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखता है। शो के साथ किए गए नए प्रयोगों के बावजूद दर्शकों ने शो पर अपना खूब प्यार बरसाया है। 2019 में शो की शुरुआत से लेकर अब तक यह शो टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।

 
जब से शो ने बीस साल का लीप लिया है तब से दर्शकों को इस शो में कई उतार-चढ़ाव देखने मिले हैं। शो में अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा, सम्राट और नयनतारा की भूमिका निभाते हैं। इस शो को दर्शकों द्वारा प्यार दिया जा रहा है और जोड़ी से भी दर्शकों को लगाव हो गया। 
 
ऐसे में दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखने के लिए शो में बीस साल का एक और लीप आया जब प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा ने शो में एंटर किया। इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। अब इस शो के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 'ये है चाहतें' ने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।
 
'ये है चाहतें' हमेशा दर्शकों के लिए प्यार के अलग-अलग रंग लेकर आया है, जो न केवल रॉ, रियल है, बल्कि रिलेटेबल भी है। दर्शक असल जिंदगी में भी रील ड्रामा से कनेक्ट करते हैं। इस शो के शुरू होने के बाद से अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा एक घरेलू नाम बन गए। कलर बैरियर के बाद भी सम्राट और नयनतारा की प्रेम कहानी को दर्शकों ने सराहा और स्वीकार किया। अब एक और लीप के साथ, प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा पर दर्शकों का प्यार बरस रहा है।
 
इस शो की निर्माता एकता कपूर ने शो के 1000 एपीसोड पूरे होने पर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, मैंने अब तक विकसित किए गए हर कंटेंट में खुद को बहुत इन्वेस्ट किया है। हर शो हमारे बच्चे की तरह है और यात्रा बेहद खूबसूरत और पूर्ण रही है। जब मैंने पहली बार 'ये है चाहतें' की कहानी सुनी, तो मुझे यकीन था कि हम यह शो करेंगे और आज, इसने 1000 एपिसोड की उपलब्धि हासिल कर ली है और मुझे इस पर बेहद गर्व है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्टारप्लस ने शो 'तितली' का नया प्रोमो किया रिलीज, दिखी तितली और गर्व की असामान्य लव स्टोरी