सम्बंधित जानकारी
- चारकोल म्यूरल आर्टवर्क स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर सनी लियोनी ने ढाया कहर
- सुनीता कपूर ने अनिल कपूर से शादी करने से पहले रखी थी ये शर्त, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- आयुष्मान खुराना के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता पी खुराना का हुआ निधन
- आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने की थी समीर वानखेड़े संग व्हाट्सएप चैट, कहा था- मुझे पर्सनली मिलना पड़ेगा...
- रितिक रोशन के फैन है क्रिकेटर शुभमन गिल, सुपरस्टार के गाने पर किया डांस
जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'एनटीआर 30' का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने | jr ntr starrer devara first look and release date out
jr ntr film devara: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को पहले 'एनटीआर 30' कहा जा रहा था। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
जूनियर एनटीआर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि इसका नाम 'देवरा' होगा। पोस्टर में जूनियर एनटीआर काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खून से लथपथ भाला नजर आ रहा है। वहीं चेहरे पर गुस्सा झलक रहा है।
#Devara pic.twitter.com/bUrmfh46sR
— Jr NTR (@tarak9999) May 19, 2023
पोस्टर में फिल्म का नान और इसकी रिलीज डेट भी लिखी नजर आ रही है। फैंस को फिल्म की रिलीज का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं।
बता दें कि फिल्म 'देवरा' का निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इससे पहले जूनियर एनटीआर और कोरताला शिवा की जोड़ी फिल्म 'जनता गैराज' में साथ काम कर चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
