साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आरएस शिवाजी का निधन
RS Shivaji passes away: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्टर और हास्य कलाकार आरएस शिवाजी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आरएस शिवाजी की आखिरी बार दो दिन पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'लकीमैन' में नजर आए थे।
आरएस शिवाजी की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से बताया जा रहा है। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 2, 2023
चेन्नई में अभिनेता और निर्माता एम.आर. संथानम के घर 1956 में जन्मे आर.एस. शिवाजी ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया और उलगनायगन कमल हासन और उनके प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के साथ उनका लगातार सहयोग रहा।
1980 के दशक में अपनी यात्रा शुरू करने वाले, शिवाजी का फ़िल्मी करियर चार दशकों से अधिक का है। उन्हें साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'सोरारई पोटरू' से खूब ख्याति प्राप्त हुई थी। आरएस शिवाजी ने एक्टिंग के अलावा सहायक निर्देशन, साउंड डिजाइन और लाइन प्रोडक्शन का भी काम किया।
Edited By : Ankit Piplodiya

