1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. seema haider will not participate in bigg boss show

क्या 'बिग बॉस 17' में एंट्री करेंगी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर? वीडियो जारी कर दिया जवाब

Seema haidar
Seema Haider will enter Bigg Boss: अपने प्यार सचिन के लिए पाकिस्तान से चार बच्चों संग अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी पर एक फिल्म 'कराची टू नोएडा' भी बनने जा रही है।
 
भारत आने के बाद से ही सीमा हैदर को चुनाव लड़ने से लेकर एक्ट्रेस बनने तक का ऑफर मिल चुका है। बीते दिनों खबरें आई थी कि सीमा हैदर को सलमान खना के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के लिए भी अप्रोच किया गया। अब इस मामले पर खुद सीमा ने वीडियो जारी कर बात की है। 
 
बीते दिनों खबरें आई थी कि सीमा हैदर बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में आ रही हैं। इन खबरों पर खुद सीमा ने एक वीडियो जारी कर सस्पेंस खत्म कर दिया है। सीमा ने कहा कि उनके पास शो में जाने का ऑफर है। लेकिन उनका किसी भी शो में जाने का इरादा नहीं है।
 
सीमा ने कहा, नमस्कार और राम-राम…मैं सचिन मीणा की पत्नी सीमा मीणा, जैसा ही आप सबको पता है मुझे बिग बॉस और कपिल शर्मा शो से ऑफर आया है। फिलहाल बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है.. और अगर कुछ ऐसा होता भी है तो मैं खुद आप तक ये बात पहुंचा दूंगी..धन्यवाद।
 
खबरों के अनुसार सीमा हैदर के वकील ने बताया कि सीमा और सचिन के पास बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में जाने का ऑफर आया था। लेकिन अभी लीगली उन दोनों का कार्यक्रमों में शामिल होना उचित नहीं है। क्योंकि सीमा पर अभी जांच चल रही है, ऐसे में उनका किसी भी शो में जाना ठीक नहीं होगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पर्दे पर बेटी सुहाना के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान, सुजॉय घोष करेंगे फिल्म का निर्देशन!