1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Fukrey 3 arriving in cinemas on 28th September 2023

'सालार' के पोस्टपोन होते ही 'फुकरे 3' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल | Fukrey 3 arriving in cinemas on 28th September 2023

Fukrey 3 New Release Date
Fukrey 3 New Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' को प्री-प्रोडक्शन वर्क के चलते पोस्टपोन कर दिया गया है। 'सालार' 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही थी। वहीं 'सालार' के पोस्टपोन होते ही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
 
कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की पिछली दोनों फिल्में सफल रही थी। ऐसे में 'फुकरे 3' का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।
 
'फुकरे 3' पहले दिसंबर में रिलीज रिलीज होने वाली थक्ष। लेकिन अब यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
 
पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'लेके आए है ताजा खबर, अब नहीं हो रहा सबर। इस बार होगा एक नया चमत्कार फॉरम जमनापार। फुकरे 2 सिनेमाघरों में 28 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। 
 
बता दें कि फुकरे फ़्रैंचाइज़ी ने हमेशा सफलता हासिल की है और फिल्म के दूसरा पार्ट, 'फुकरे रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस हासिल की थी। इसके बाद, फ़्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता ने डिस्कवरी किड्स चैनल पर 'फुकरे बॉयज़' नाम की एनिमेटेड सीरीज़ का निर्माण किया, जिसने फिल्म के अनूठे किरदारों को छोटे बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन पर फिर से जीवंत कर दिया।
 
2013 में अपने पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद से, फुकरे ने हमेशा जनता से अपार प्यार हासिल किया है और अपने सफल पार्ट्स के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ है, जिसने इसे लोगों द्वारा बनाई गई फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने विशेष रूप से युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, फिल्म का दिल्ली कनेक्शन हमेशा फिल्म की आत्मा रहा है जिसने जनता से अपार प्यार पाया।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की 'सालार' का फैंस को करना होगा और इंतजार, फिल्म की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन