दिवाली 2023 पर धमाका मचाने को तैयार सलमान खान, 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज | salman khan katrina kaif first look poster out from tiger 3
Tiger 3 Movie Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल ईद पर 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज के बाद अब सलमान खान दिवाली 2023 पर 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
टाइगर फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद यशराज फिल्म्स काफी समय पहले 'टाइगर 3' को दिवाली 2023 पर रिलीज करने की घोषणा कर चुका है। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर भी लॉन्च कर दिया है।
Aa raha hoon! #Tiger3 on Diwali 2023. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. #KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf pic.twitter.com/3bMBWyPVGm
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 2, 2023
इस पोस्टर में सलमान खान और कैटरीना कैफ फुल एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों हाथ में गन लिए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में वॉर जैसा माहौल नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, 'वॉर, पठान और टाइगर जिंदा है के आगे की घटनाओं पर आधारित।'
इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'आ रहा हूं। टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू में इस फिल्म को एन्जॉय करें।'
'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रॉ चीफ का रोल इस बार एक्ट्रेस रेवती निभाने वाली हैं। वहीं 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का भी कैमियो होने वाला है।
Edited By : Ankit Piplodiya

