1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prachi desai new music video lafz bheege hain released

प्राची देसाई का नया म्यूजिक वीडियो 'लफ्ज़ भीगे हैं' हुआ रिलीज

Prachi Desai
lafz bheege hain song: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई काफी समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं अब प्राची ने एक म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी की है। हाल ही में प्राची देसाई का गाना 'लफ्ज भीगे हैं' रिलीज हुआ है। यह गाना पोएट्री पर बेस्ड है। कवि अजय साहब द्वारा लिखित गाना 'लफ्ज भीगे हैं' को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी आवाज़ दी है।
 
इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ था। पाराशेर बरुआ निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नज़र आ रहे हैं। 
 
इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। गाने के संगीतकार राजेश सिंह हैं जबकि निर्माता पारस नाथ हैं। गाने में सेलो, ध्वनिक गिटार, वायलिन, वायोला, कीबोर्ड, हिंदुस्तानी बांसुरी, सरोद और सारंगी जैसे विविध वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया गया है।
 
गाने को लेकर प्राची देसाई ने कहा, जब मैंने पहली बार लफ्ज़ भीगे हैं सुना, तो ऐसा लगा जैसे समय थम गया हो। मैंने तय कर लिया कि मुझे इसका हिस्सा बनना ही होगा। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मेरी अब तक की पहली ग़ज़ल थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'सालार' के पोस्टपोन होते ही 'फुकरे 3' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल