1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood takes dig at iphone 18 craze new phone new emi same old bills viral post

'नया फोन, नई EMI...': iPhone 18 की दीवानगी और लंबी लाइनों पर सोनू सूद ने कसा तंज

Sonu Sood on iPhone 18 craze
देशभर में इस समय Apple के नए स्मार्टफोन iPhone 18 सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Apple स्टोर्स के बाहर लोग घंटों और रातों-रात लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस दीवानगी और दिखावे के कल्चर पर कटाक्ष किया है। 
 
सोनू सूद की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर Apple स्टोर के बाहर लगी लोगों की कतार की एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
सोनू सूद ने लिखा, "नया फोन, नई EMI… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए भी कतार में खड़े हों। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज का निर्माण करना है।" 
 
अभिनेता का यह बयान सीधे तौर पर उन लोगों पर तंज था जो केवल स्टेटस सिंबल और सोशल मीडिया के दिखावे के लिए महंगे गैजेट्स खरीदने की होड़ में लगे रहते हैं। सोनू सूद के इस पोस्ट के आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अधिकांश लोगों ने अभिनेता की सोच का समर्थन किया और इसे आज के दौर का कड़वा सच बताया।   

ALSO READ: 
 
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सच्चाई हमेशा कड़वी होती है! डेढ़-दो लाख रुपये का फोन हाथ में लेकर लोग केवल रील्स स्क्रॉल करते हैं, लेकिन अपने अहंकार की भूख मिटाने के लिए आधी रात से कतार में लगे हैं। काश देश का युवा समाज को बदलने के लिए भी ऐसा ही उत्साह दिखाता।'
 
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह एक तरह का मानसिक वायरस बन चुका है, जिसका इलाज फिलहाल किसी के पास नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'कर्ज और बिलों के बोझ तले दबने से बेहतर है कि हम सामाजिक सुधार की दिशा में काम करें।'
 
iPhone 18 सीरीज की कीमतें उड़ा रही हैं होश   
भारत में 18 सितंबर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इस नई सीरीज की कीमतें काफी प्रीमियम हैं।
 
  • iPhone 18 Pro (256GB): 1,64,900 रुपए
  • iPhone 18 Pro (512GB): 1,89,900 रुपए   
  • iPhone 18 Pro (1TB): 2,39,900 रुपए    
  • iPhone 18 Pro (2TB): 3,14,900 रुपए    
 
इतनी भारी-भरकम कीमतों के बावजूद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के स्टोर्स के बाहर तड़के 5 बजे से ही लोग लाइनों में खड़े नजर आए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दायरा रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म पुलिस, एनकाउंटर और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवाल