dharma sangrah
Sun, 15 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Noor, Box Office

नूर का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन निराश कर दिया। फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही और लगा कि दर्शकों की रूचि इस फिल्म में बिलकुल भी नहीं है। 
 
भारत में लगभग 1450 स्क्रीन्स में इस फिल्म को रिलीज किया गया और पहले दिन का कलेक्शन महज 1.54 करोड़ रुपये रहा। गिने-चुने दर्शक ही इस फिल्म को देखने पहुंचे। कुछ जगह तो दर्शकों के अभाव में शो रद्द करने की खबर भी आई है। 
फिल्म की इतनी खराब ओपनिंग ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद करना बेकार है। किसी तरह यह फिल्म एक सप्ताह भी पूरा कर ले तो बड़ी बात है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह करारा झटका है। उनकी फिल्में लगातार असफल हो रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
सोहा अली बनने वाली हैं मां... कुणाल ने कहा ज्वाइंट प्रोडक्शन