फेमस इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, 25वें बर्थडे से 2 दिन पहले ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीशा 26 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली थीं, लेकिन इसके 2 दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस दुखद खबर की जानकारी मीशा अग्रवाल के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मीशा के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके परिवार ने उनकी मौत की खबर शेयर की। इस खबर के सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी शोक में हैं।
मीशा के परिवार ने लिखा, भारी मन से हमें आपको दिल तोड़ने वाली खबर देनी पड़ रही हैं। मीशा अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। जो प्यार और सपोर्ट आपने उसे और उसके काम के लिए दिखाया उनका शुक्रिया। हम अभी इस बड़े नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया करके उसे अपनी दुआओं में रखें और मन में उसका ख्याल रखें।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'हमारे नुकसान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे पास शब्द नहीं हैं। ख्याल रखें।' वहीं मीशा की बहन ने कहा, प्लीज पैनिक मत कीजिए। आपकों ये जानने का हक है इसलिए हम ये अपडेट आपके साथ शेयर कर रहे हैं। हम अभी इस हालत में नहीं है कि बता पाएं कि क्या और कैसे हुआ।
बता दें कि मीशा अग्रवाल अपने चुलबुले अंदाज, क्रिएटिव और रिलेटेबल कंटेंट के लिए काफी फेमस थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह फैशन, लाइफस्टाइल और मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करती थीं।