गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. slaman khan show bigg boss 13 contestant names reveals
Written By

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धूम, सामने आए नाम!

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धूम, सामने आए नाम! - slaman khan show bigg boss 13 contestant names reveals
सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 13 जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। शो को लेकर हाइप क्रिएट होनी शुरू हो गई है। यह शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस सीजन में कॉम्यूनर्स को शो का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा और बिग बॉस 13 में सिर्फ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ही होंगे।


इस बार इस शो को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में कई बदलाव किए है। अभी तक बिग बॉस के घर में रहने वाले सिलेब्स का कोई नाम सामने नहीं आया है। लेकिन कुछ सिलेब्स को लेकर खबरों का बाजार गर्म है कि वह बिग बॉस 13 में नजर आएंगे।
 
टीवी एक्टर और हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला का बिग बॉस 13 में आना तय माना जा रहा है। उन्हें सीरियल बालिका वधू में शिवराज शेखर का किरदार निभाकर पहचान मिली।
 
मेघना मलिक के भी बिग बॉस में आने की खबर है। मेघना को दमदार शख्सियत के तौर पर देखा जाता है। देखना होगा कि बिग बॉस 13 में वे कैसे नजर आती हैं।
 
टीवी की पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम बार-बार सामने आ रहा है। फैंस भी उन्हें शो में देखने के लिए बेताब हैं।

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह भी बिग बॉस 13 में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक आरती ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।
 
इसके अलावा बॉक्सर विजेंद्र सिंह, राजपाल यादव और सीआईडी के दयानंद शेट्टी, रश्मी देसाई, महिका शर्मा और पवित्रा पूनिया के नामों के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
 
हाल ही में बिग बॉस 13 का नया प्रोमो भी देखने को मिला जिसमें सलमान खान एक शैफ की भूमिका में नजर आए। वह खिचड़ी पकाते हुए रायता फैलाने की बात कर रहे हैं।
 
वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि इस बार केवल चार हफ्ते में ही फिनाले होगा। बिग बॉस 13 का प्रीमियर 29 सितंबर को रात 9 बजे होगा। ये शो इस बार सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं शनिवार और रविवार को शो रात 9 बजे ऑनएयर होगा।
ये भी पढ़ें
आ रही है नवरात्रि, यह चुटकुला आपको हंसा देगा : कभी गरबा नहीं खेल सकता