1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra opens up about her future plans to become a mother

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, मां बनने को लेकर कही ये बात

Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फेवरेट कपल में से एक है। दोनों अक्‍सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। निक जोनास से शादी के बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा फिलहाल उनके फ्यूचर प्लान है- घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना। प्रियंका कहती हैं- मेरे लिए घर वह है जहां वे लोग मेरे पास रहे जिन्हें मैं प्यार करती हूं।
वहीं प्रियंका ने बताया कि मां बनना उनकी फ्यूचर लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा, माता-पिता बनना हर किसी के भविष्य का लक्ष्य होता है, घर खरीदना और मां बनना मेरी लिस्ट में शामिल है।

प्रियंका ने खुलासा करते हुए कहा, मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पिछले साल 1 दिसंबर को उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन ने प्रियंका और निक को साल 2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में चुना है।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही निर्देशक सोनाली बोस की फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' से बॉलीवुड में लंबे समय बाद वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।
अगला लेख
कैटरीना कैफ का यह अंदाज जिसने भी देखा, देखता ही रह गया