सम्बंधित जानकारी
- अब्दु रोजिक का छलका दर्द, बोले- एक वक्त लोग मुझ पर पैसे फेंकते थे
- कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का सोलफुल ट्रैक 'मेरे सवाल का' हुआ रिलीज
- सलमान खान से घबराए करण जौहर! आगे बढ़ी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट
- सिद्धार्थ सागर ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, क्या फीस बनी वजह?
- पाकिस्तान में शाहरुख खान का क्रेज, अवैध तरीके से 900 रुपए में दिखाई जा रही 'पठान'
जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग सात फेरे लेंगी कियारा आडवाणी, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान | sidharth malhotra and kiara advani wedding update
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा की शादी की डेट, वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी का फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे जो 8 फरवरी तक चलेंगे। यह कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 6 फरवरी को सात फेरे लेगा। शादी का फंक्शन 5 फरवरी को संगीत के साथ शुरू होगा और 6 को फेरे के बाद 7 को रिसेप्शन होगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में करीब 100 से 125 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई और हस्तियों के नाम शामिल हैं। पैलेस में लगभग 84 लग्जरी कमरों को मेहमानों के लिए बुक किया गया है। इसके अलावा गेस्ट के लिए 70 गाड़ियां भी बुक की गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
