1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra action film yodha now release on 15 december 2023

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट फिर आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों मे देगी दस्तक

Karan Johar action film Yodha
yodha new release date: रोमांटिक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर करण जौहर एक्शन ड्रामा फिल्म 'योद्धा' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। इस फिल्म को 11 नवंबर 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। हालांकि 'योद्धा' का काम तय समय तक पूरा नहीं हो पाने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया।
 
इसके बाद यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अब 'योद्धा' 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
मेकर्स ने लिखा, इस फ्रेंचाइजी की पहली एक्शन फिल्म योद्धा उड़ान भरने को तैयार है। डायरेक्टर सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा की ये फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में दिशा पाटनी और राशी खन्ना लीड रोल में दिखेंगी।
 
बता दें कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
निकाह के ढाई साल बाद मां बनीं सना खान, बेटे को दिया जन्म