1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sana Khan and Anas Saiyad blessed with a baby boy

निकाह के ढाई साल बाद मां बनीं सना खान, बेटे को दिया जन्म | Sana Khan and Anas Saiyad blessed with a baby boy

Sana Khan became a mother
Sana Khan became a mother: धर्म के नाम पर शोबिज इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली सना खान के घर किल‍कारियां गूंज गई हैं। सना खान और अनस सैयद एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। सनी बीते काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं।
 
सना ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, खुदा करे कि अल्लाह हमें अपने बच्चों की परवरिश के लिए पूरा सामर्थ्य दे। अल्लाह की अमानत है जिसे बेहतरीन बनाना है। उन सभी को मैं शुक्रिया कहती हूं जिन्होंने इस खास सफर में हमारे लिए दुआएं मांगी। अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है।
 
इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस सना खान को बधाई दे रहे हैं। सना खान एक समय मनोरंजन का ग्लैमरस चेहरा माना जाता था। वो टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक में काम कर चुकी हैं। 2020 में उन्होंने अचानक मनोरंजन जगत छोड़कर सभी को चौंका दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं राम चरण की बहन निहारिका, दाखिल की तलाक की अर्जी