1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shravan, Music Director, Nadeem, Covid1-19

संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण की हालत गंभीर

श्रवण संगीतकार
संगीतकार नदीम के जोड़ीदार श्रवण की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ दिनों पहले वे कोविड-19 का शिकार हुए। उन्हें मुंबई स्थित रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
 
डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी हालत अस्पताल पहुंचने के बाद और खराब तो नहीं हुई है, लेकिन अभी गंभीर हैं। 
 
श्रवण के बेटे और संगीतकार संजीव-दर्शन को डॉक्टर्स ने श्रवण की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। 
 
फिलहाल श्रवण के फैंस दुआएं कर रहे हैं कि वे जल्दी से ठीक हों। 
अगला लेख
दद्दू का दरबार : सलाह का अर्क