रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shilpa shetty raj kundra funny tik tok video viral on instagram
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2020 (16:11 IST)

शिल्पा शेट्टी की नौकरानी ने राज कुंद्रा पर लगाया किस करने का आरोप, एक्ट्रेस ने जमकर की पति की पिटाई, देखिए मजेदार वीडियो

Corona Virus
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह जमकर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। लेकिन शिल्पा सबसे ज्यादा टिक टॉक वीडियो को लेकर छाई हुई हैं। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ कई मजेदार टिक टॉक वीडियो शेयर कर रही हैं और फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।

 
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक और मजेदार टिक टॉक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा की हाउस हेल्प उनके पति राज कुंद्रा पर उन्हें किस करने का आरोप लगाती हैं। इसके बाद शिल्पा अपने पति को पीटने लगती हैं। 
 
वीडियो में शिल्पा अपने पति को कहते नज आ रही हैं कि काम करते समय उन्हें KISS ना किया करें। इतना सुनते ही साफ-सफाई करने वाली नौकरानी कहती हैं कि मैडम अच्छी तरह से समझा लो मैं तो बोल-बोल के थक गई। बस फिर क्या था इतना सुनते ही शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की धुलाई करने लग जाती हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'नजर हटी, दुर्घटना घटी, सच्चाई पता चलने पर पिट गए हमारे पति। राज कुंद्रा, अपने आप को एंटरटेन करने के लिए ये सब करते थे। मिड-वीक में कुछ राहत।' 
 
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे है। लॉकडाउन में शिल्पा इसी तरह से घर पर कई मजेदार टिक टॉक वीडियो बनाकर अपने फैंस के लिए पोस्ट कर रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
अपने लुक को लेकर कन्फ्यूज हुए कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी सलाह