1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty mirror work lehenga glamorous bold look photos viral
Last Modified: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (16:20 IST)

मिरर-वर्क लहंगे में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, बैकलेस चोली में दिखीं सुपर हॉट

Shilpa Shetty viral photos
बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। शिल्पा का इंस्टा अकाउंट उनकी ग्लैमरस साड़ी तस्वीरों से भरा हआ है। 
 
इस बार शिल्पा शेट्टी ने आइवरी शेड के हैवी मिरर-वर्क लहंगे और रिवीलिंग चोली में अपनी कुछ सुपर सि‍जलिंग तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। 
 
शिल्पा ने डीपनेक और बैकलेस हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना है, जिसमें साइड कट-आउट्स उनके टोंड फिगर को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों में शिल्पा का ग्लैमरस अवतार देखते ही बन रहा है। उनके टोंड एब्स और कातिलाना फेशियल एक्सप्रेशन ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। 
 
ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न तड़का लगाती शिल्पा की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। तस्वीरों में शिल्पा की खूबसूरती किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। 
 
शिल्पा ने अपने लुक को बैलेंस करने के लिए मेकअप को सॉफ्ट और न्यूड रखा है। वहीं, बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा है, जो उनके चेहरे पर एक नेचुरल फ्रेम बना रहे हैं। तस्वीरों में शिल्पा एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'धुरंधर 2' की सफलता के बीच रणवीर सिंह पर फिर छाया 'कांतारा' विवाद, दाखिल करेंगे नया एफिडेविट