1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sherlyn copra files molestation case against financer in mumbai

शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत | sherlyn copra files molestation case against financer in mumbai

Sherlyn Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के कारण छाई रहती हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाती हैं। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा से जुड़ी एक खबर सामने आई हैं। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

 
खबरों के अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा।
 
शर्लिन चोपड़ा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि फाइनेंसर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी को 1 साल हुआ पूरा, इस फिल्म के सेट पर हुई थी दोनों की पहली मुलाकात