सम्बंधित जानकारी
- कभी राजकुमार राव के अकाउंट में थे सिर्फ 18 रुपए, चेहरे पर गुलाब जल लगाकर जाते थे ऑडिशन देने
- 'जवान' के प्री-रिलीज इवेंट में शाहरुख खान ने जमकर मचाया धमाल, साउथ कलाकारों की तारीफ में पढ़े कसीदे
- 'जवान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान
- शाहरुख खान की मूवी 'जवान' के बारे में 10 अनसुनी बातें
- जाह्नवी कपूर ने बताया क्यों हुआ था पहले सीरियस बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप
फैंस का इंतजार खत्म, शाहरुख खान की 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज | shahrukh khans film jawan trailer out
Film Jawan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज के कुछ दिन पहले मेकर्स ने फैंस को एक गिफ्ट देते हुए 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
फिल्म 'जवान' का ट्रेलर एक्शन, एडवेंचर और दिल दहला देने वाले रोमांच से भरपूर है। ट्रेलर दर्शकों को 'जवान' की विशाल दुनिया की एक और झलक देता है, जिससे इसकी रिलीज की उल्टी गिनती तेज हो जाती है, जो है अब बस अपनी रिलीज से सिर्फ एक हफ्ता दूर है।
एक रोमांचक मोड़ में, आज नयनतारा का सोशल मीडिया पर डेब्यू भी है। उनके फैंस के लिए यह दोहरी सौगात है क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'जवान' का ट्रेलर जारी किया है, जिससे उनके फॉलोअर्स खुशी से झूम उठे हैं।
शाहरुख खान की मूवी जवान का ट्रेलर कैसा लगा? #JawanTrailer #VijaySethupathi #Atlee #trailerrelease #Sharukhkhan #Jawan7thSeptember2023 #Jawan #PollOfTheDay #webdunia
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 31, 2023
फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख कई अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे है। वह फिल्म के हीरो होते ही भी विलेन वाले काम करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में शाहरुख एक पूरी ट्रेन को हाइजैक करके बैठे हैं और 'आलिया भट्ट' की डिमांड कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे।
दिखने में स्टर्निंग और दिल जीतने वाला ट्रेलर एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो 'जवान' के लिए बड़े स्क्रीन पर पहली बार रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में 'जवान' का अनुभव करने की प्रत्याशा अब तक के सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच गई है।
जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
