1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan starrer show doosra keval to air on doordarshan amid lockdown

'फौजी' और 'सर्कस' के बाद दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होगा शाहरुख खान का यह शो

Corona virus
लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर कई पुराने शोज फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। रामायण और महाभारत की सफलता के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्णा भी शुरू किया है। इन धार्मिक सीरियल के अलावा दूरदर्शन पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दो सीरियल फौजी और सर्कस का भी प्रसारण किया जा रहा है।

 
अब शाहरुख खान का एक और सीरियल का प्रसारण दूरदर्शन पर होने वाला है। इस सीरियल का नाम 'दूसरा केवल' है। दूरदर्शन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीरियल 'दूसरा केवल' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'डीडी रेट्रो पर बहुत जल्द आ रहा है दूसरा केवल।' 
 
बता दें, ‘दूसरा केवल’ शो 1989 में पहली बार टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में शाहरुख लीड किरदार निभाया था। इस सीरियल के केवल 13 एपिसोड्स है। इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ अरुण बाली, विनिता मलिक, नताशा राणा मुख्य भूमिका में थे।
 
अगला लेख
क्या सलमान खान कर रहे फिल्म के लिए कास्टिंग? एक्टर ने कही यह बात