1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahid kapoor says he is washing utensils at home during lockdown

लॉकडाउन में घर का यह काम कर रहे शाहिद कपूर, बोले- ये डिपार्टमेंट मेरा

Corona Virus
लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में समय बिता रहा है। बॉलीवुड सितारें भी इन दिनों अपने घरों में कैद है, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए है। हाल ही में शाहिद कपूर ने फैंस के साथ Ask Me Anything session रखा। यहां शाहिद ने फैंस के हर सवाल का जवाब दिया।

 
इस दौरान शाहिद कपूर से एक फैन ने हाउसहोल्ड के काम को लेकर सवाल किया। फैन ने पूछा कि क्या शाहिद घर के काम कर रहे हैं। इस पर शाहिद ने जवाब दिया, 'मेरा डिपार्टमेंट बर्तन का है तुम्हारा?'

इसके अलावा शाहिद ने अपनी फेवरेट मिठाई के बारे में भी बताया। शाहिद ने कहा उन्हें वेनिला आइसक्रीम और गुलाब जामुन बहुत पसंद है। शाहिद ने अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी को लेकर भी बातचीत की।
 
शाहिद ने कहा, बस एक अच्छी फिल्म बनाने की हमारी पूरी कोशिश है। मैं खुश हूं हमने जो भी काम किया है अभी तक उसे लेकर। जर्नी को और टीम को बहुत एन्जॉय किया। 
 
जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या वह इस बात से नाराज हैं कि अवॉर्ड समारोह में फिल्म कबीर सिंह में उनके परफॉर्मेंस को तवज्जों नहीं दी गई क्योंकि फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। इसके जवाब में शाहिद ने कहा कि ऐसा नहीं है। आप लोगों ने मुझे जितना प्यार दिया है उसे मैं बयां नहीं कर सकता हूं। आप लोगों की वजह से मैं हूं। 
 
अगला लेख
अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, इस खास पल की थ्रोबैक तस्वीर की साझा