1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahrukh Khan reveals how his iconic singnature pose came into being

Shahrukh Khan reveals how his iconic singnature pose came into being

Shahrukh Khan
Shahrukh Khan signature pose: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अदाकारी से फैंस के दिल में राज करते हैं। बाहें फैलाकर खड़े होने वाला शाहरुख का सिग्नेचर पोज पूरी दुनिया में मशहूर है। अक्सर फैंस उनके सिग्नेचर पोज को कॉपी करने की कोशिश किया करते हैं। वहीं अब शाहरुख ने अपने इस सिग्नेचर पोज को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। 
 
लोकार्नों फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर पोज के पीछे का किस्सा सुनाया। किंग खान ने बताया कि मशहूर डांस कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान ने उन्हें यह सिग्नेचर पोज दिया था। उन्हें यह पोज तब दिया गया जब वो कुछ डांस स्टेप ठीक से नहीं कर पा रहे थे। 
 
शाहरुख खान ने कहा, मैं वो डांस स्टेप नहीं कर पा रहा था और बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा था। मैंने रातभर प्रैक्टिस की, ताकि वो डांस स्टेप ठीक से कर पाऊं। सुबह जब मैं सेट पर आया और कोरियोग्राफर, जो कि मुझे याद है सरोज जी थीं। मैंने कहा- मैं रेडी? तो उन्होंने कहा, हां, तो तुम वो कर नहीं पा रहे हो। इसलिए बस वहां खड़े रहो और बाहें फैला लो। 
 
शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने सरोज जी से कहा कि वो उस डांस स्टेप को कर लेंगे लेकिन सरोज खान ने मना करते हुए कहा, 'नहीं नहीं, हमें उसकी जरूरत नहीं है। वो तुम्हारे ऊपर अच्छा नहीं लग रहा है।' इसके बाद मैं बस अपनी बाहें फैलाकर वहां खड़ा हो गया। 
 
शाहरुख ने आगे कहा, मैं फिर दूसरे सेट पर गया और फिर से यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। मैंने कोरियोग्राफर से कहा कि क्या हम इसे हटा सकते हैं? क्या मैं सिर्फ अपनी बांहें फैला सकता हूं? फिर मैंने इसे और ज्यादा इंटेंस्ली करना पड़ा और फिर मैंने इसे साइंटिफिक बनाया। मैं सिर्फ आप सभी को बेवकूफ बना रहा हूं। इसमें कुछ भी नहीं है। सिर्फ अपनी बांहों को फैलाता हूं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
78th independence day 2024: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जाएं घूमने, भारत में है वो सबकुछ जो नहीं मिलेगा किसी दूसरे देश में