1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sets of ajay devgn starrer maidaan destroyed by cyclone tauktae

ताउते तूफान ने Ajay Devgn की फिल्म Maidaan के सेट को किया तबाह

Tauktae Storm
कोरोनावायरस के बाद ताउते तूफान ने भी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। इस चक्रवाती तूफान के कारण कई बड़ी फिल्मों के सेट बर्बाद हो चुके हैं। 

 
खबरों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट भी 'ताउते' तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 'मैदान' अजय की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और इसका निर्माण बोनी कपूर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी ने बताया कि 'मैदान' का एक तैयार सेट अब बर्बाद हो चुका है।
 
बताया जा रहा है कि इससे मेकर्स को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। खबरों की मानें तो काफी समय से अजय की फिल्म मैदान का सेट बनकर तैयार था। लॉकडाउन के बाद फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग को पूरा किया जाना था।
 
बोनी कपूर ने कहा, हमने अंतिम शेड्यूल में 8 मैचों की शूटिंग के लिए एक पूरा फुटबॉल स्टेडियम बनाया था। हम 4 मैचों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, बाकी मैचों की शूटिंग को लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था। अब चक्रवात ने हमारे सेट को नष्ट कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हर कोई किसी न किसी तरह से इस तूफान से पीड़ित है।
 
बोनी ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन के प्रतिबंध हटने के बाद फिल्म 'मैदान' के सेट को फिर से बनाया जाएगा। मेकर्स ने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शूटिंग के लिए 2020 की शुरुआत में मड आइलैंड में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया था।
 
पिछले साल भी कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद मई में इस फिल्म के सेट को ध्वस्त कर दिया गया था। 2020 के अंत में इस सेट का पुनर्निर्माण किया गया था। फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखने वाले हैं। महान कोच सैयद को भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है।
 
बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के काफी बड़े सेट को भी इस तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे हाल ही में लॉकडाउन से पहले बनाया गया था और लॉकडाउन खुलते ही इसकी शूटिंग शुरु होनी थी।
 
अगला लेख
सिंगर Arijit Singh की मां का निधन, कोरोनावायरस से थीं संक्रमित