सम्बंधित जानकारी
- 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 प्रिव्यू: दो विपरीत लोगों के प्यार और दिल टूटने की कहानी
- Jr NTR के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, RRR से कोमाराम भीम का लुक किया रिलीज
- Salman Khan की Radhe के नाम एक और उपलब्धि, 65 से अधिक देशों में एप्पल टीवी पर लाइव होने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म
- सुपर डांसर चैप्टर 4 कंटेस्टेंट अमित कुमार से मलाइका अरोरा ने पूछा- आप इतने एफर्टलेस कैसे हो?
- Indian Idol 12 : Arunita और Sayli की परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गईं Anuradha Paudwal, कही यह बात
सिंगर Arijit Singh की मां का निधन, कोरोनावायरस से थीं संक्रमित
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकता के अस्पताल में भर्ती थीं। हाल में ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।
बीते दिनों अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड डोनर की रिक्वेस्ट की थी। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।
बता दें अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में ढेर सारे हिट गाने हैं और वह इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हैं। जिन्होंने आशिकी 2, कबीर सिंह, कलंक जैसी फिल्मों के हिट सॉन्ग गाए हैं। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड से लेकर 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किए हैं।
अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आते हैं। जिन्हें उनकी नानी ने इंडिन क्लासिकल म्यूजिक सिखाया था। वह पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे लेकिन उनका झुकाव संगीत की तरफ था और उन्होंने करियर में संगीत को चुना।
