सम्बंधित जानकारी
- क्या 'चेहरे' से रिया चक्रवर्ती की हो गई छुट्टी? प्रोड्यूसर ने कही यह बात
- अमेजन प्राइम वीडियो ने प्रोडक्शन में रखा कदम, अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को करेगा को-प्रोड्यूस
- तारा सुतारिया की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पोस्ट शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया
- बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहीं ईशा देओल, बोलीं- दोबारा कैमरे का सामना करने के लिए तैयार...
- बॉबी देओल ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान
कोरोनावायरस की चपेट में आए सतीश कौशिक, खुद को किया होम क्वारंटाइन
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता तथा फिल्मकार सतीश कौशिक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही क्वारंटाइन में रह रहे हैं।
सतीश ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने फैंस को दी है और हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने का अनुरोध भी किया है। सतीश ने ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
Attention please!! I have been tested Covid positive. I would request everyone to get tested, who came in contact with me in the last few days. I am home quarantined. Your love, best wishes & blessings will help. Thanks.
— satish kaushik (@satishkaushik2) March 17, 2021
उन्होंने लिखा, 'कृपया ध्यान दीजिए, मेरी कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से निवेदन करूंगा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी अपना टेस्ट करा लें। मैं घर पर क्वारंटीन हूं। आपके प्यार, दुआएं और आशीर्वाद की आवश्यकता है। धन्यवाद।'
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सतीश के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे हैं। कौशिक ने फिल्मों में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन सबसे पहले पहचान उन्हें जिस रोल से मिली, वो था फिल्म 'मिस्टर इंडिया, का कैलेंडर। कौशिक ज्यादातर कॉमेडी रोल में ही नजर आते हैं।
सतीश कौशिक ने पिछली बार फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। इसमें वह एक्टिंग करते भी नजर आए। उनकी इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 7 जनवरी को रिलीज हुई थी।
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें रणबीर कपूर, निर्देशक संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी और तारा सुतारिया का नाम भी शामिल है।
