1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sara ali khan share cute photos with her brother ibrahim ali khan

सारा अली खान ने शेयर की भाई इब्राहिम संग क्यूट तस्वीरें

Sara Ali Khan
Sara Ibrahim Photos: सारा अली खान बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ फैमिली पर्सन भी हैं। वह अक्सर बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली साथ टाइम स्पेंड करते नजर आती हैं। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान संग खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। हाल ही में भाई-बहन की यह जोड़ी 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में साथ पहुंचीं।
 
सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम संग सोशल मीडिया पर कुछ क्यूट तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीरों में दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सारा अपने भाई को मूंह बना-बनाकर चिढ़ाती दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों में सारा अली खान पिंक कलर का जंप सूट पहने नजर आ रही है। वहीं इब्राहिम ब्लैक शर्ट में बेहद डेसिंग लग रहे हैं। सारा और इब्राहिम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। अब वह 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गिले-शिकवे भूलाकर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, आमिर खान भी आए नजर