शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sapna chaudhary made a video on the song zindagi ek safar hai suhana viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (14:56 IST)

राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने पर सपना चौधरी ने बनाया वीडियो, बोलीं- जीयो और जीने दो...

राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने पर सपना चौधरी ने बनाया वीडियो, बोलीं- जीयो और जीने दो... | sapna chaudhary made a video on the song zindagi ek safar hai suhana viral
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में सपना चौधरी राजेश खन्ना के सुपरहिट सॉन्ग 'जिंदगी एक सफर सुहाना' पर ठाट जमाती नजर आ रही है। इस छोटे से वीडियो में सपना गहरी बात करती दिख रही हैं। वीडियो में सपना का बॉसी अवतार दिख रहा है। वह सोफे पर बैठकर गाने को गुनगुनाती दिखाई दे रही है।
 
वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन लिखा है, 'जीयो और जीने दो।' वीडियो में वह रेड कलर का सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कानों में गोल्डन कलर का स्टाइलिश इयरिंग पहनी है और आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास लगाई है। 
 
सपना चौधरी के इस इंस्टा रील पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सपना की इस वीडियो पर अब तक 62 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
Dasvi Movie Review दसवीं फिल्म समीक्षा : अभिषेक बच्चन की फिल्म आधी पटरी पर और आधी बेपटरी