सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt wedding updates
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (13:28 IST)

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रणबीर कपूर ने बुक किया बैंक्वेट हॉल, एक्टर ने दी यह हिदायत!

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर भले ही कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन इनकी वेडिंग से जुड़ी हर दिन कोई नई जानकारी सामने आ रही है।

 
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए घर के करीब 7-8 दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया है। खबरों के अनुसार इस बैंक्वेट हॉल में छोटी गेट टुगेदर होंगी और शादी के अन्य फंक्शन भी यही होंगे।
 
खबरों के अनुसार इस बैंक्वेट हॉल में 40-45 लोग आरामम से आ सकते हैं। लेकिन रणबीर चाहते हैं कि एक टाइम में हॉल में 15 से ज्यादा लोग ना हो। उन्होंने हॉल में कम शोर और साफ-सुथरा रखने की भी हिदायत दी है। 
 
खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक्टर के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में होगी।
 
ये भी पढ़ें
प्राइम वीडियो की लीगल ड्रामा 'गिल्टी माइंड्स' का ट्रेलर रिलीज