शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp saisha shinde flirts with jailor karan kundra
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (11:56 IST)

लॉक अप : सायशा शिंदे ने किया करण कुंद्रा से फ्लर्ट, जेलर ने कर दी बोलती बंद

लॉक अप : सायशा शिंदे ने किया करण कुंद्रा से फ्लर्ट, जेलर ने कर दी बोलती बंद | lock upp saisha shinde flirts with jailor karan kundra
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े के बीच प्यार-मोहब्बत भी देखने को मिल रही है। हाल ही में शो में फिर से सायशा शिंदे की एंट्री हुई है। सायशा फिर से शो में अलग-अलग वजहों से लाइमलाइट बटोर रही हैं।

 
शो में सायशा कई बार मुनव्वर फारूकी के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार कर चुकी है। लेकिन अब उन्होंने जेलर करण कुंद्रा से साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया है। हाल ही के एपिसोड में 'लॉक अप' में करण कुंद्रा ने कदम रखा और कंटेस्टेंट के साथ गेम भी खेला।
 
करण कुंद्रा ने कंटेस्टेंट्स से कहा, शो अपने 6वें हफ्ते में पहुंच चुका है और कंटेस्टेंट्स की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। करण ने बताया कि 'कैदियों' की अपील पर सामान की एक लिस्ट बनाई गई है जिसमें से वो अपने लिए कुछ भी चुन सकते हैं।
 
करण की बात सुनकर सायशा ने उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया और कहा 'क्या इस लिस्ट में जेलर (करण कुंद्रा) भी है।' सायशा की बात सुनकर करण हंसने लगे और बोले 'मुझे लगता है वक्त बदल गया है। मैं अब एक बहुत कमिटेड रिलेशनशिप में हूं और बहुत खुश हूं।'
 
बता दें कि करण कुंद्रा इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों का प्यार 'बिग बॉस 15' के सेट पर परवान चढ़ा था। तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर बनी थीं।
 
ये भी पढ़ें
विदेश में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज, सलवार-सूट पहनकर दिए पोज