• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amrapali dubey nirhua nepali wedding photo and video goes viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (18:19 IST)

क्या निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग कर ली शादी? नेपाली दूल्हा-दुल्हन बने आए नजर

क्या निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग कर ली शादी? नेपाली दूल्हा-दुल्हन बने आए नजर | amrapali dubey nirhua nepali wedding photo and video goes viral
भोजपुरी स्टार दिनेल लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं इन दोनों की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं।

 
आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों नेपाली दूल्हा दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में निरहुआ ने नेपाली टोपी और माथे लगा रखा है और मरून कलर की शेरवानी पहन रखी है। वहीं आम्रपाली दुबे लाल जोड़े में सजी नजर आ रही हैं। 
 
वहीं वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ रोमांटिक अंदाज में मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारी पहली नेपाली रील।' इस वीडियो और तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें शादी की बधाई देने लगे हैं।
 
लेकिन हम आपको बता दें कि आम्रपाली और निरुहआ ने शादी नहीं की है। दरअसल, दोनों स्टार इन दिनों नेपाल में अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ बनल करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। ये वीडियो और तस्वीर उसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। 
 
बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी हैं। दोनों ने एक साथ लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किया है। दोनों जब भी साथ में किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो में नजर आते हैं तो वह हिट हो जाता है। 
 
ये भी पढ़ें
केजीएफ चैप्टर 2 की कहानी बजट कलाकार रिलीज डेट: रॉकी का होगा सबसे बड़े दुश्मन अधीरा से सामना