सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna talk about on working with ranbir kapoor in animal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (17:54 IST)

रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में काम करने को लेकर रोमांचित हैं रश्मिका मंदाना

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं। हालांकि बाद में परिणीति का पत्ता कट गया और फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई।

 
फिल्म एनिमल में रश्मिका, रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर रश्मिका बेहद रोमांचित है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने फिल्म एनिमल में मुख्य भूमिका मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
रश्मिका ने बताया, मैं बहुत ही रोमांचित हूं कि आखिराकार एनिमल में मुझे लेकर घोषणा हो गई है। मैं इसके बारे में दुनिया को बताने के लिए इंतजार कर रही थी। क्योंकि न केवल कहानी इतनी अद्भुत है बल्कि एक शानदार टीम भी मुझे काम करने के लिए मिली है।यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं जल्द ही गर्मी का इंतजार कर रही हूं और ईमानदारी से फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर आने का इंतजार नहीं कर सकती।
 
रश्मिका ने कहा, फिल्म में मेरी भूमिका का आधिकारिक ऐलान हुआ जब मैं गुड बाय के सेट पर थी। मेरे लिए पिछले कुछ दिन बहुत ही उत्साहित रहे हैं, क्योंकि मैं आखिरकार एनिमिल और अपने अन्य आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात कर सकती हूं।
 
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित होगी। फिल्म एनिमल अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
क्या निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग कर ली शादी? नेपाली दूल्हा-दुल्हन बने आए नजर