शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. RRR box office collection hindi version entered in 200 crore club
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (15:34 IST)

RRR Box Office collection: आरआरआर की 200 करोड़ क्लब में एंट्री

RRR Box Office collection: आरआरआर की 200 करोड़ क्लब में एंट्री - RRR box office collection hindi version entered in 200 crore club
आरआरआर के हिंदी वर्जन ने 13 वें दिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म ने 13वें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 203.59 करोड़ रुपये हो गया। 
 
आरआरआर ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 13.50 करोड़ रुपये, शनिवार 18 करोड़ रुपये, रविवार 20.50 करोड़ रुपये, सोमवार 7 करोड़ रुपये, मंगलवार 6.50 करोड़ रुपये और बुधवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  
 
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' ने वर्ल्डवाइड धूम मचा रखी है। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म का लाइफ टाइम बिज़नेस 250 करोड़ रुपये तक जा सकता है। 
फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो के रूप में नजर आए हैं। फिल्म को डब कर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। संभव है कि इसका सीक्वल भी बने। 
ये भी पढ़ें
Happy Bithday : अपनी अनूठी डांस शैली से जीतेन्द्र का नाम पड़ा था 'जंपिंग जैक'