रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn daughter nysa bold photo goes viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (13:07 IST)

व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अजय देवगन की बेटी न्यासा की ग्लैमरस अंदाज, बोल्ड फोटो वायरल

व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अजय देवगन की बेटी न्यासा की ग्लैमरस अंदाज, बोल्ड फोटो वायरल | ajay devgn daughter nysa bold photo goes viral
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

 
बीते दिनों न्यासा का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में न्यासा ऐश्वर्या राय के गाने 'कजरारे' पर दोस्तों संग थिरकती नजर आई थीं। 
 
वहीं अब न्यासा की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह दोस्तों संग पार्टी करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। तस्वीर में न्यासा के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। 
 
न्यासा ने अपने बालों को लूज रखा है और गुलाबी हील सैंडल पहनी है। वह साइड पोज देते हुए अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। फैंस न्यासा की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
न्यासा की इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस का कहना है कि वह उम्र के साथ काफी बोल्ड होती जा रही हैं। बता दें कि न्यासा को अपनी तस्वीरों की वजह से कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
 
ये भी पढ़ें
ऐसी ड्रेस पर पहनकर दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, यूजर्स ने की उर्फी जावेद से तुलना