रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor shooting with mother neetu kapoor before wedding
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (11:41 IST)

शादी की तैयारियों की बीच रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर संग शूट किया एड

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया भट्ट के साथ 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक एड की शूटिंग पूरी कर ली है। 

 
नीतू कपूर ने साल 2013 में रिलीज फिल्म बेशर्म में अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे 9 साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।
 
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही हैं। नीतू कपूर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीर में नीतू और रणबीर कपूर सोफे पर बैठे पोज देते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स शूट की तैयारी कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, 'मैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।' 
 
बता दें कि खबरें आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी करेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल को शुरू हो जाएंगे। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
ये भी पढ़ें
लॉक अप : मंदाना करीमी और अजमा फल्लाह के बीच छिड़ी जंग, ईरानी एक्ट्रेस ने दी यह धमकी