शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rrr success party ram charan jr ntr ss rajamouli
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (14:54 IST)

'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट नहीं आए नजर

'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट नहीं आए नजर | rrr success party ram charan jr ntr ss rajamouli
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। हाल ही में मुंबई में 'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमे कई सेलेब्स शामिल हुए।

 
सोशल मीडिया पर आरआरआर की सक्सेस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पार्टी में फिल्म के स्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, निर्देशक एसएस राजामौली और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। 
 


लेकिन इस पार्टी में फिल्म के दो स्टार्स अजय देवगन और आलिया भट्ट नहीं शामिल हुए। अभी तक दोनों स्टार्स के न आने की वजह सामने नहीं आई है।
 


पार्टी में फिल्म की थीम से जुड़ा हुआ एक शानदार केक लाया गया, जिसे राजामौली ने राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर काटा। 
 
इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान एक्टर राम चरण ने खींचा। वह पार्टी में नंगे पैर पहुंचे थे। राम चरण इन दिनों 41 दिन की कठिन साधना कर रहे हैं। 41 दिनों की इस साधना के बाद वह शबरीमाला के अय्यप्पा स्वामी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
 
इसके अलावा पार्टी में करण जौहर, हुमा कुरैशी, जावेद अख्तर, एक्टर जितेंद्र, शांतनु माहेश्वरी, दर्शन कुमार, पलक तिवारी, जॉनी लीवर, राखी सावंत और शरद केलकर समेत कई बॉलिवुड स्टार्स ने शिरकत की। 
 
ये भी पढ़ें
भारती सिंह अपने न्यू बोर्न बेटे के साथ अस्पताल के बाहर आईं नजर, देखिए वीडियो और फोटो